#Spfhr द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में आयोजित एक दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर #Spfhr द्वारा योगाभ्यास कर योग के महत्व एवं दैनिक जीवन में इसके सकारात्मक प्रभावों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
योग शिविर में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर योगाचार्य को उनके योगदान हेतु स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
#UPPolice
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 14, 2026