कासगंज: कलेक्ट्रेट पर सीडीओ ने निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद की 495 निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरी कराई जाएं। उन्होंने सोरों पेयजल परियोजना को 13 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए।