केशकाल: विधायक नीलकंठ टेकाम से मिली स्वीकृति, बहीगांव पंचायत में जल्द बनेगा 100 सीटर आवासीय विद्यालय भवन
केशकाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बहीगांव में अब 100 सीटर आवासीय विद्यालय भवन बलेगा।विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से इस बहुप्रतीक्षित मांग को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।ग्राम बहीगांव के आश्रित ग्राम ओरकीवाही पारा में 210 लाख रुपए की लागत से यह भवन बनने वाला है।इसके लिए जनपद सदस्य हितेश नेताम ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया ।