केशकाल: विधायक ने ग्रामीणों की मांग की पूरी, बहीगांव के शिव मंदिर में शेड व तालाब में वॉल निर्माण कार्य हेतु हुआ भूमि पूजन
केशकाल क्षेत्र के बहीगांव के प्राचीन शिव मंदिर मे क्षेत्र की जनता एवं भक्तजनों के द्वारा निर्माण कार्य हेतु लंबे समय से लगातार मांग की जा रही थी।जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रीय MLA नीलकंठ टेकाम ने बहीगांव के शिव मंदिर में सेड निर्माण एवं तालाब में वाल निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया।गुरुवार को 1 बजे निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया।