केशकाल: विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात, स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएंगी केशकाल घाटी की सड़कें
बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के बाद अब केशकाल घाटी में चार चांद लगाने के लिए विधायक नीलकंठ टेकाम ने एक और बड़ी सौगात दी है। विधायक के प्रयासों से अब घाटी की सड़कों पर पसरा अंधेरा दूर होने वाला है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट की रौशनी से केशकाल घाटी की सड़कें जगमगा उठेंगी।हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा निविदा आमन्त्रित भी कर दी गई ।