केशकाल: केशकाल में जैन श्री संघ ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया
केशकाल में जैन समाज के जैन श्री संघ द्वारा बुधवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया।कार्यक्रम में सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया और पूरे विश्व में सुख-शांति की कामना की गयी।सभी ने पानी बचाने, एक पेड़ मां के नाम पर लगाने,स्वच्छता पर ध्यान देने,देश दर्शन,हेल्दी स्टाइल,योग एवं खेलकूद,गरीबों की सहायता करने का संकल्प लिया।