रोहतास: सरैया गांव के पास भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Rohtas, Rohtas | Jun 2, 2025 सोमवार की रात करीब 9 बजे तिलौथू-रोहतास मुख्य मार्ग पर अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका पैर टूट गया है। मृतक की पहचान रवि पासवान, पिता अलियार पासवान, निवासी गायघाट, थाना (धौड़ाड) (Dhaudhadh) के रूप में की गई है।