रोहतास: रोहतास थाना क्षेत्र के मुरली पहाड़ी कैंप के पास सड़क हादसे में घायल युवक को सदर अस्पताल सासाराम किया गया रेफर
Rohtas, Rohtas | May 28, 2025 रोहतास थाना क्षेत्र के तिलौथू-डेहरी एनएच 2सी मुख्य पथ पर बुधवार शाम करीब 6 बजे मुरली पहाड़ी कैंप के पास सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में मंगल चौधरी, पिता अवधेश चौधरी, निवासी परछा, रोहतास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया।