खंडवा: खंडवा पुलिस का एक्शन! पुराने मामलों में जब्त 162 वाहनों का किया निराकरण, कई गाड़ियों की हुई नीलामी
खंडवा जिले में पुलिस ने पुराने अपराधों और 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों के निराकरण को लेकर बड़ा अभियान चलाया। एक मई 2026 से तेईस मई 2026 तक जिले के अलग-अलग थानों में खड़े कुल 162 दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर कार्रवाई की गई।