मुरैना नगर: उत्तमपुरा में पति बना हैवान, शराब छोड़ने की बात पर पत्नी को बेरहमी से पीटा, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना के उत्तमपुरा इलाके में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया।शराब छोड़ने की बात पर पति संजय ने पत्नी भारती जाटव की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।घायल भारती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़िता के पिता ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई।बताया गया कि आरोपी पति शराब पीने का आदी है और पहले भी मारपीट कर चुका है।