जगाधरी: तिगरा गांव के लोगों ने सरपंच पर मकान तुड़वाने का आरोप लगाया, ज़िला उपाध्यक्ष से की मुलाक़ात
तिगरा गांव के व्यक्ति ने बताया कि सरकार ने उन्हें यह 100-100 गज के प्लाट दिए थे। जिस पर उन्होंने अपना मकान बना लिया था और पिछले 10 से 12 साल से उनका कब्जा भी है। मगर सरपंच के द्वारा उनके मकानों को तुड़वा दिया गया। जिला उपायुक्त से मुलाकात करते हुए उन्होंने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी दी।