निगम अधिकारी अनिल नैन ने बताया कि निगम की ओर से इन एक रेहडी लगाने की इजाजत दी गई थी। जबकि उन्होंने पूरे फुटपाथ के ऊपर कब्जा कर लिया जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत मिलने पर अधिकारी ने मौके का दौरा करते हुए इन्हें चेतावनी देकर एक रेहडी पर सामान लगाने की बात कही अन्यथा सामान को जपत कर लिया जाएगा।