जगाधरी: औरंगाबाद पुल के पास सड़क दुर्घटना में टांगे गंवाने वाले व्यक्ति की शिकायत पर 9 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया
अशोक ने बताया वह अपनी मोटरसाइकिल से यमुनानगर की तरफ आ रहा था। पंजाब की प्राइवेट बस चालक ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह ट्राले के नीचे चला गया और उसकी टांगों के ऊपर से उसके पिछले टायर निकल गए जिससे उसकी दोनों टांगे कटने पड़ी। जिस पर पुलिस ने शिकायत पर 9 दिन के बाद मामला दर्ज किया है।