जगाधरी: बुढ़िया चौक पर लगा लंबा जाम, लोगों को हो रही परेशानी, पुलिस जाम खुलवाने में जुटी
पिछले 1 घंटे से ज्यादा हो गया है लंबा जाम जो है यमुनानगर छछरौली मार्ग पर बुढ़िया चौक के पास लगा हुआ है। जिससे दोनों तरफ की ट्रैफिक बाधित हो रही है वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने में जुटी हुई है। जाम लगने के कारण की सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई।