आज़मगढ़: जयरामपुर के पास हाइवे पर तेज रफ़्तार कार का फटा टायर, घर के बाहर शेड में घुसी कार, एक गाय घायल, कार हुई क्षतिग्रस्त
शुक्रवार को दिन में सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर के पास एक कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे एक घर के बाहर शेड में घुस गई। कार की चपेट में एक गाय के आ जाने से उसे मामूली चोट आई है। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले रवि श्रीवास्तव आजमगढ़ मुख्यालय किसी काम से आ रहे थे। तभी मऊ आजमगढ़ में हादसा हुआ।