आज़मगढ़: देवखरी तिराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के देरखरी तिराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे साइकिल सवार 65 वर्षीय सिधारी यादव निवासी मद्धोपुर थाना कंधरापुर की मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली। किसी प्रकार से परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले आई।