बोचहां: कन्हारा पेट्रोल पंप के पास दुकान में सो रहे युवक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, मौके पर ही मौत हो गई
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के कन्हारा पेट्रोल पंप के समीप प्याज लदा अनियंत्रित ट्रक दूकान में सो रहे एक युवक को कुचल दिया। इसके बाद करीब सौ मीटर आगे जाकर एनएच के किनारे पलट गया। घटना बीते गुरूवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है।वहीं अन्य राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेजा।