VDA का अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध गरजा बुलडोजर, वार्ड शिवपुर में 6 बीघा अवैध प्लाटिंग पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण वार्ड-शिवपुर के प्रवर्तन टीम द्वारा कुल 06 बीघा क्षेत्रफल पर अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। खुशहाल नगर सेक्टर A लालपुर मीरापुर बसही के अन्तर्गत पनारू पटेल द्वारा लगभग 02 बीघा तथा अज्ञात द्वारा लगभग 04 बीघा अवैध प्लॉटिंग विकशित की जा रही थी।