सिरसागंज: ई-रजिस्ट्री और निबंधन मित्र योजना के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन तेज, सिरसागंज नगर में निकाली गई बाइक रैली
सिरसागंज नगर में ई-रजिस्ट्री और निबंधन मित्र योजना के विरोध में रेवेन्यू बार एसोसिएशन का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले दिनों से चल रही हड़ताल के चलते गुरुवार को अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने बाइक रैली निकाली।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामेंद्र सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में निकाली गई रैली तहसील क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।