सहसवान: सहसवान में महिला ठगी का शिकार, सोने के कुंडल में हनुमान जी दिखाने के बहाने ठग कुंडल लेकर हुए फरार
सहसवान अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगों द्वारा ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर की निवासी कृष्णा देवी के साथ उस समय ठगी हो गई, जब वे किसी काम से विल्सनगंज बाजार जा रही थीं। ब्लॉक के पास दो अज्ञात ठगों ने महिला को रोका और उनसे धार्मिक आस्था के बारे में पूछा। महिला द्वारा 'बालाजी' की भक्त होने की बात कहने पर, ठगों ने झांसा दिया।