नीमडीह: बाना गांव में दंतैल हाथी का आतंक, धान की फसल रौंदी
नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बाना गांव में पिछले चार-पांच दिनों से एक सिंगल टस्कर हाथी के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. शाम ढलते ही जंगल से निकलकर हाथी गांव और आसपास के खेतों में पहुंच रहा है. शनिवार की शाम करीब छह बजे हाथी बाना गांव के खेतों में किसानों की तैयार धान की फसल को रौंदकर और खाकर काफी नुकसान पहुंचाया है. इससे किसानों में चिंता और