मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के एक होटल में मिले सफाई कर्मी युवक के शव के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर हत्या का लगाया आरोप
बताते चले कि सोमवार की रात लगभग 7:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल में सफाई कर्मी संतोष कुमार जो की देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपुर चौसा के रहने वाले थे जिनका शव होटल के कमरे में मिला था। मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।