मिर्ज़ापुर: दौहा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान एक की हुई मृत्यु
चुनार थाना क्षेत्र के दौहा गांव में मंगलवार की सुबह 7:00 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हुए हैं वहीं गंभीर रूप से घायल वृद्धा राम अचल व उनकी पत्नी निशा देवी जिन्हें चुनार अस्पताल से हालत बिगड़ने पर डॉक्टरो ने मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर को रेफर किया इलाज के दौरान राम अचल को मृत्यु घोषित किया गया पत्नी बीएचयू रेफर हुई।