मिर्ज़ापुर: स्टेट बैंक चौराहा से पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल में युवक का मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विंध्याचल थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक चौराहा से पुरानी वीआईपी मार्ग स्थित एक होटल में सोमवार की शाम 7:00 बजे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। होटल मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम और पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक संतोष कुमार 40 वर्ष पुत्र साधू देहात कोतवाली क्षेत्र के चौसा का रहने वाला था।