मिर्ज़ापुर: कचहरी निवासी दिव्यांग ने तीन हजार रुपए की ठगी का मामला उठाया, एसपी से कहा- डीटीएच का रिचार्ज करवाया था
शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी निवासी दिव्यांग सुजीत कुमार ने सोमवार को दोपहर 1:00 बजे एसपी अभिनंदन को पत्र सौंपकर ₹3000 ठगी किए जाने का मामला उठाया। कहा कि उसने ₹3000 का डिटीएच रिचार्ज विपक्षी से कराया था। लेकिन रुपया नहीं आया। इसके बाद जब रुपए मांगने लगे तो विपक्षी जान से मारने की धमकी दे रहा है।