मिर्ज़ापुर: श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती का ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने के लिए उमड़ी भीड़, चौबे टोला से निकाली गई मनमोहक झांकियां
श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती का ऐतिहासिक भरत मिलाप नगर क्षेत्र के चौबे टोला से निकाली गई। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि से भरत मिलाप निकलना आरंभ हुआ। मंगलवार की सुबह 9:00 बजे तक निकलते हुए विभिन्न मार्गो से होते हुए चौबे टोला पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान भरत मिलाप देखने लोग उमड़े रहे।