जमुई: अवैध बालू की तस्करी मामले में 12 हजार रुपये की घुस लेते झाझा थाना का चालक निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा, मचा हड़कंप
Jamui, Jamui | Jun 2, 2026 अवैध बालू की तस्करी के लिए घुस लेना झाझा थाना के सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को मंहगा पड़ गया। निगरानी विभाग की टीम ने घुस लेते हुए 12 हज़ार नगर रुपया के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और सर्किट हाउस लाया गया, जहां से कागजी प्रक्रिया पूरी कर टीम चालक को लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। उक्त जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे दी गई है।