प्रतापगढ़: अतरौरा मीरपुर गांव में हुए मनरेगा घोटाले में आरोपियों को बचाने का आरोप, ग्रामीणों ने ब्लॉक पर किया प्रदर्शन
आसपुर देवसरा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत अतरौरा मीरपुर ग्राम सभा में विकास कार्यों में भारी अनियमितता का मामला गरमा गया है। मनरेगा कार्यों में हुई धांधली से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 3:30 बजे तक ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय ब्लॉक प्रशासन