शामली: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा अपडेट
पुलिस तलाश में जुटी, इधर ऑनलाइन जश्न मनाता नजर आया भूपेंद्र; सत्यम के नाम से भी वीडियो वायरल
शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले गुरुग्राम निवासी गायक भूपेंद्र ढींगरा की तलाश में पुलिस टीमें कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
➡️ शनिवार रात भूपेंद्र ढींगरा के सोशल मीडिया पर लाइव आने की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि उसके साथ करीब 12 अन्य लोग भी लाइव में जुड़े थे।
➡️ भूपेंद्र के सोशल मीडिया अकाउंट से अंकित बालियान के वीडियो वाला एक गाना भी पोस्ट किया गया है। इसे अंकित के लिए बनाए गए गाने के तौर पर पेश किया गया है।
➡️ इसी बीच सत्यम के नाम से बनाई गई सोशल मीडिया आईडी से एक वीडियो पोस्ट होने की बात सामने आई है। वीडियो में लॉरेंस बिश्नोई की आवाज होने और जल्द बदला लेने की बात कही जा रही है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
➡️ हत्या के बाद भूपेंद्र के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
➡️ एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार भूपेंद्र की लोकेशन अलग-अलग जगह मिलने की जानकारी है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
➡️ वहीं एक लाख रुपये के इनामी वांछित शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश भी जारी है।
वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इनकी जांच कर रही है।
#Shamli #ShamliNews #AnkitBaliyan #AnkitBaliyanMurderCase #BreakingNews #UPNews #CrimeNews
Baghpat, Bagpat | Sep 13, 2026