BAGHPAT DESK : बागपत में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन। जिला कलेक्ट्रेट पर आप कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल-बिहार में एसआईआर के जरिए बड़ी संख्या में वोट काटे गए हैं।
आप के प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे।
वहीं, सोमेंद्र ढाका ने भी चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।