बीकानेर: नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी, परिजनों से मिलकर जताया शोक
बीकानेर में भुजिया सम्राट शिवरतन अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी अग्रवाल निवास पहुंचे और दिवंगत शिवरतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुत्र दीपक अग्रवाल सहित परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में साथ होने का भरोसा