धार: ग्राम बलगांवडी में प्रिंस होटल के समीप भारी वाहन से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, 4 लोगों की हुई मौत
Dhar, Dhar | Apr 28, 2025 धार के इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे स्विफ्ट कार पीछे से अज्ञात वाहन में जा घुसी। कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। युवक झाबुआ से शादी समारोह में धार जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ये हादसा तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम बलगांवडी स्थित प्रिंस होटल के पास हुआ।