धार: ग्राम बोधवाड़ा के पास इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर खड़े वाहन से कार टकराई, हादसे में 4 लोगों की मौत
Dhar, Dhar | Apr 28, 2025 धार जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। धार के तिरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पर ग्राम बोधवाड़ा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार क्रमांक MP 45 ZA 4571 खड़े वाहन से जा टकराई। सभी मृतक झाबुआ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।