धार: शहर के त्रिमूर्ति नगर से एक बाइक हुई चोरी, कोतवाली थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
Dhar, Dhar | Apr 27, 2025 धार शहर में एक बार फिर बाइक चोर सक्रिय हो गए है। जो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। इस बार बाइक चोरों ने धार में त्रिमूर्ति नगर से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।