धार: धार-रतलाम रोड पर नीलगाय से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार, बाल-बाल बची कार सवार लोगों की जान
Dhar, Dhar | Apr 27, 2025 धार-रतलाम रोड पर फॉर्च्यूनर ने नीलगाय को मारी जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे,बाल-बाल बचे यात्री।रविवार शाम 6:30 पर धार-रतलाम रोड स्थित तोरनोद टोल टैक्स के समीप एक तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।