गांगड़तलाई: सल्लोपाट में ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत
चार रास्ता चौराहे के पास सुबह ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय विजय सिंह पुत्र सोमला कटारा निवासी झांझरवा खुर्द की मौत हो गई। एएसआई उमेश पाटीदार ने बताया कि विजय सुबह करीब 11 बजे बाल कटवाने सल्लोपाट जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई।