सिमडेगा: सिमडेगा कुंज नगर में 20 दिनों से चल रही राम कथा का देर रात विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन
सिमडेगा सारी क्षेत्र के कुंज नगर में 20 दिनों से चल रहे राम कथा बुधवार की देर रात 11:00 बजे विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया। जहां कथावाचक पंडित इंद्र शंकर झा के द्वारा राम जन्म से लेकर राम राज्याभिषेक तक की विस्तार पूर्वक कथा सुनाई ।समिति के अध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि समापन के पश्चात भंडारे के साथ इस कार्यक्रम को समाप्त किया गया।