पाटन: पाटन थाना: किशोरी की डिलीवरी से मंदिर में शादी का राज खुला, पुलिस जांच में जुटी
Patan, Jabalpur | Apr 10, 2026 एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने शुक्रवार दोपहर 1:30बजे बताया कि पाटन थाना अंतर्गत किशोरी की डिलीवरी होने के बाद उसकी शादी का राज खुला है इसके बाद अब मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है किशोरी ने बताया कि 1 साल पहले उसने किसी से मंदिर में शादी की थी जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी अस्पताल में पहुंचने के बाद जब उसके आधार कार्ड की जांच हुई तो मामला उजागर हुआ।