धनबाद के नावाडीह स्थित जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर सदनीय सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय, दृश्य आधारित, रैपिड फायर, केस आधारित और बज्जर राउंड के जरिए विद्यार्थियों की प्रतिभा परखी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में इतिहास, भूगोल, पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में इक्वलिटी सदन प्रथम, फ्रेटरनिटी सदन द्वितीय और लिबर्टी सदन तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, कक्षा 9 एवं 11 वर्ग में जस्टिस सदन ने पहला, लिबर्टी सदन ने दूसरा और इक्वलिटी सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विजेताओं की सूची
स्थान कक्षा 6 से 8 कक्षा 9 एवं 11
प्रथम इक्वलिटी सदन जस्टिस सदन
द्वितीय फ्रेटरनिटी सदन लिबर्टी सदन
तृतीय लिबर्टी सदन इक्वलिटी सदन