डिंडौरी: उत्कृष्ट खेल मैदान में 200 जोड़ों का विवाह, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
डिंडौरी के उत्कृष्ट खेल मैदान में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत 200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ । जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह के दौरान मंगलवार शाम 5:00 बजे शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे , डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम , कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते सहित जनप्रतिनिधियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया ।