सोमवार शाम करीब 5 बजे जानकारी मिली कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर स्थित बूथ संख्या 318 व 319 का निरीक्षण कर अधिकारियों व बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने फॉर्म-6 भरने आई छात्राओं से बातचीत कर अब तक भरे गए फार्मों की जानकारी ली।