पटना ग्रामीण: नए साल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इको पार्क पहुंचे, लोगों से की मुलाकात
नव वर्ष के मौके पर पटना के प्रसिद्ध इको पार्क में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सभी लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते इको पार्क में नजर आ रहे हैं। वहीं गुरुवार दोपहर करीब 2:00 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक इको पार्क पहुंचे। जहां उन्होंने वहां घूमने आए लोगों से मुलाकात की और करीब 15 मिनट तक समय बिताने के बाद वहां से रवाना हो गए।