पटना ग्रामीण: अगमकुंआ थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी जानकारी
अगमकुंआ थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित LIG बामन बिगहा के पास एक व्यक्ति के अवैध हथियार और कारतूस के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।