मुरैना नगर: एंटी पर्वत पर शनिदेव मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री ने भी किए दर्शन
आज शनिश्चरी अमावस्या पर मुरैना जिले के ऐंती पर्वत पर स्थित प्राचीन शनि मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया।जिसमें लाखों श्रद्धांलुओं ने भगवान शनिदेव के दर्शन और पूजा अर्चना की। इसी क्रम में विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुरैना के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा भी आज दोपहर शनिमंदिर पहुंचे, उन्होंने भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।