कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण कर मानक के अनुसार कार्य करने के दिए निर्देश
नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे नगर के शहीद आरके तिवारी मोहल्ले में निर्माणाधीन नाली और सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष केसरी ने निर्माण कार्यदाई संस्था को गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजगीरों को विशेष रूप से निर्देशित किया।