शिवहर: समाहरणालय सभा कक्ष में डीएम ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय आज बुधवार को दोपहर 02 बजे समाहरणालय सभा कक्ष में उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है. बैठक में निर्देश दिया गया कि जिला प्रशासन शिवहर के सहयोग से मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जाए. उद्योग विभाग एवं बैंकों के द्वारा ऋण स्वीकृत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाए. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।