मोठ: गड़वई गांव में डंपर की टक्कर से गाय की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Moth, Jhansi | May 10, 2026 ग्राम गड़वई में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक गाय की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर कब्जे में ले लिया।