कोंच शटल को सरसौखी तक चलाने और रेलवे लाइन के विस्तार की उठी मांग
रेलवे जन संवाद में यात्रियों ने रखे सुझाव, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और रविवार को आरक्षण खिड़की खोलने की मांग
कोंच। कोंच रेलवे स्टेशन पर आयोजित जन संवाद में यात्रियों और स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने, कोंच-एट शटल को दोबारा सरसौखी तक चलाने और रेलवे लाइन के विस्तार की मांग उठाई। यात्रियों ने शटल का एट जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेनों से मिलान कराने, सार्वजनिक शौचालय, पर्याप्त प्रकाश, बैठने की व्यवस्था और पार्क विकसित कराने के सुझाव दिए।
डीआरएम झांसी मंडल अनिरुद्ध सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 45 लोगों ने सुझाव दिए, जिनमें 20 यात्री शामिल रहे। कौशलपुर निवासी जान्हवी ने रविवार को आरक्षण खिड़की खोलने और शटल में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। लखनलाल गुप्ता ने शटल को सरसौखी तक चलाने का सुझाव दिया। राजकुमार, अंकुश, नन्दराम, पंकज, अमित और रामबाबू सहि
Konch, Jalaun | Oct 23, 2026