संभल: दिल्ली दरवाज़ा भूरे शाह रोड पर जलभराव और खुले नाले की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है
दिल्ली दरवाज़ा भूरे शाह रोड पर नाली और नाले की बदहाल व्यवस्था के कारण सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर भरे पानी के बीच खुले नाले दिखाई नहीं देते, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।खुले नाले और भरे पानी से हादसे का खतरा, एक दिन पहले स्कूटी सवार दो बच्चियां गिरीं। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। रविवार 1:00