नदबई: ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड मामले में सर्व समाज की बैठक आयोजित, कल से मृतक की पत्नी और बच्चे धरने पर बैठेंगे
नदबई में 25 मार्च को हुए ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगे की रणनीति तय की गई।